शिवसेना पंजाब की एक अहम मीटिंग आज बंगा में पुरुषोत्तम बंगा प्रदेश प्रधान शिवसेना एस सी विंग पंजाब के गृह में हुई। इस मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए पुरुषोत्तम बंगा ने कहा कि वह देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का धन्यवाद करते हैं जिन्होंने पाकिस्तान पर हमला करके आतंकवादियों के ठिकानों को बुरी तरह से तबाह कर दिया। उन्होंने कहा कि देश की सेना पर शिव सैना को नहीं बल्कि पूरे देश को गर्व है। इस खुशी में लड्डू भी बांटे गए। परशोत्तम बंगा ने पाकिस्तान को आगे से चेतावनी देते हुए कहा कि भारत अब पहले जैसा भारत नहीं है अब भारत ईंट का जवाब पत्थर से देना जानता है। पुरुषोत्तम बंगा ने कहा कि पूरा देश भारतीय सेना व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा
शिव सेना पंजाब संजीव घणोली के पी ऐ सचिन घणोली के दिशा निर्देश अनुसार यह मीटिंग आज 6 जून के घलुकारे सम्बंधित की गई है। परषोतम बंगा ने कहा कि शिव सेना पंजाब ने जो मेरी ड्यूटी लगायी है उसको हर हाल में पूरा किया जाएगा। जिसमे 100 शिव सैनिको को 6 जून के प्रोग्राम मे शामिल करवाया जाएगा और 300 शिव सैनिकों के खाने का बंदोबस्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के संबंध में वह पूरे प्रदेश के प्रत्येक जिले में मीटिंग कर रहे हैं। परषोतम बंगा ने कहा की आज पूरी शिव सेना पंजाब को अपनी सेना पर पूरा गर्व है जिसने आंतवादिओ को पाकिस्तान मे जाके मारा है । उन्होंने बताया कि इस बार 6 जून को घलूकारा का प्रोग्राम हर साल की तरह आंसरो में स्थित शिव मंदिर मे मनाया जायेगा ओर जिसमे पंजाब के सभी शिव सैनिक शामिल होंगे ओर बंगा से भी 100 के करीब शिव सैनिको का काफिला प्रोग्राम मे शामिल होगा। इस मीटिंग में सभी शिव सैनिकों ने पूरा उत्साह दिखाया और 6 जून के होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने पर सहमति जताई। इस अवसर पर जगमोहन सिंह जग्गी, अजय सिंह नंबरदार, कमलजीत, संतोष सिंह, कमलजीत कमल, अमनदीप, रामपाल, जसविंदर राम, राजकुमार, कुलविंदर सिंह, मलकीत राम, सागर काहलो, लखन हीरा, विवेक चुंबर आदि भी उपस्थित से।
No comments:
Post a Comment