Saturday, June 7, 2025

गांव सूजो में गूग्गा जाहर पीर के स्थान पर सेवा कर लौट रहे युवक को गांव भौरा में दो सगे भाइयों ने अपने साथियों के साथ नुकीले हथियार से हमला किया, मौत ***पिता के मुताबिक वे अपने साथी के साथ घटना स्थल पर अपने साथी के साथ पहुंचे तो उन्हें भी आरोपियों ने धक्का मुक्की की ,लोग इकट्ठा हुए तो वे भाग निकले ***पुलिस मामले की जांच में जुटी,आरोपियों खिलाफ एनबीसी की धारा 103 के तहत मामला दर्ज ,आरोपी पकड़ से बाहर

बंगा 7 जून (मनजिंदर सिंह)
थाना सदर के गांव  बंगा से आठ किलोमीटर दूर गांव सुज्जों के एक धार्मिक स्थान पर सेवा कर के लौट रहे युवक को गांव सुज्जो के सगे भाइयों ने अपने तें अज्ञात साथियों के साथ मिलकर धार्मिक स्थान के साइकल स्टैंड के पास पहुंच हमला किया। घायल हालत में युवक को बंगा सिविल अस्पताल बाद में गुरु नानक अस्पताल ढहा क्लेरा दाखिल करवाया ।शुक्रवार रात्रि में अस्पताल में घायल युवक ने अंतिम सांस ली । जिससे उसकी मौत हो गई।थाना सदर के एसएचओ अभिषेक कुमार के मुताबिक मारे गए युवक की पहचान अर्शवीर(23 )पुत्र  गुरबचन सिंह  निवासी गांव भौरा के रूप में हुईं है।पुलिस में आरोपी युवक मनप्रीत तथा लवप्रीत पुत्र जगतार सिंह निवासी सुज्जों थाना सदर बंगा के खिलाफ अर्श वीर की मौत के लिए जिम्मेवार बना कर बीएनएस की धारा 103 के अलावा अन्य  धारा में मामला दर्ज करके कारवाही शुरू कर दी है। मृतक के शव को बंगा के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है ।  घटना के संबंध में जानकारी देते मृतक अर्श वीर के पिता गुरबचन सिंह पुत्र संतोख सिंह निवासी भोरा, शुकवार सुबह के समय उसका  बेटा अर्शवीर सिंह गांव में गुगा जाहर पीर के स्थान पर मेले में सेवा कर रहा था । वे भी अपने करीबी महावीर सिंह पुत्र अजीत सिंह के साथ मेले में थे। शुक्रवात शाम करीब 6.00 बजे मेला देखकर  वे घर वापस आ रहे थे। जब वे  साइकिल स्टैंड पर पहुंचे तो देखा कि मनप्रीत सिंह व लवप्रीत सिंह पुत्र जगतार सिंह निवासी सूजो, थाना सदर बंगा व अपने 2 से 3 अज्ञात लोगों के साथ  उनके बेटे को  पीट रहे थे। उनके सामने मनप्रीत सिंह ने अपने हाथ में चाकू जैसी कोई नुकीली चीज पकड़ी हुई जिसे उसके  बेटे की छाती व अन्य हिस्से पर वर किया । लवप्रीत ने अपने हाथ में चाकू पकड़ी हुई थी और मेरे बेटे के बाएं कंधे व गर्दन के पीछे तीन-चार बार वार किए। मेरा बेटा जमीन पर गिर गया। अज्ञात व्यक्तियों ने मेरे बेटे को नीचे गिरते ही लात-घूंसों से मारा। लवप्रीत सिंह कह रहा था कि इसे जिंदा नहीं छोड़ना चाहिए। पिता गुरबचन सिंह ने बताया कि उसने अपने साथी के साथ बेटे को उनसे बचाने की कोशिश की। आरोपियों ने उनके साथ भी धक्का मुक्की की। चीख-पुकार सुनकर मेले से  लोग मौके पर आ गए। लोगों को इकट्ठा होते देख मनप्रीत सिंह, लवप्रीत सिंह व 02/03 अज्ञात व्यक्ति ने हमें मौके पर ही जान से मारने की धमकी  देते हुए हथियारों सहित अपनी-अपनी गाड़ियों में भाग गए । उसने  बेटे अर्शवीर सिंह को इलाज के लिए सिविल अस्पताल बंगा में दाखिल करवाया था। डॉक्टर ने मेरे बेटे की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हाई केयर सेंटर रेफर कर दिया था। बाद  उसे इलाज के लिए गुरु नानक मिशन अस्पताल ढहा, कलेरा में दाखिल करवाया था।  इलाज के दौरान मेरे बेटे अर्शवीर सिंह की मौत हो गई। रंजिश का ये सामने आया कि आरोपी मेले में गलत कर रहे थे तो आर्शीवीर ने उन्हें रोका।उन्होंने मनप्रीत सिंह और लवप्रीत सिंह पुत्र जगतार सिंह निवासी सुजो, सदर पुलिस स्टेशन, बंगा को घातक चोटें पहुंचाई हैं और 02/03 अज्ञात व्यक्तियों ने मेरे बेटे अर्शवीर सिंह को जान से मारने की नीयत से मारपीट कर हत्या कर दी है। 
पुलिस ने  मनप्रीत सिंह व लवप्रीत सिंह पुत्र जगतार सिंह निवासी सदर बंगा थाना तथा 02/03 अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 103, 3(5) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।  अगली करवाई शुरू कर दी है।

No comments:

Post a Comment

14 ਦਸੰਬਰ ਦੀਆਂ ਚੋਣਾਂ ‘ਚ ਕਾਂਗਰਸ ਭਾਰੀ ਪਵੇਗੀ: ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੀਆਂ ਜੜਾਂ ਪੁੱਟਣ ਲਈ ਲੋਕ ਉਤਾਵਲੇ — ਜਤਿੰਦਰ ਕੌਰ ਮੂੰਗਾ

ਬੰਗਾ 12 ਦਸੰਬਰ (ਮਨਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ) ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਤੋਂ ਲੋਕ ਬੇਹੱਦ ਨਾਰਾਜ਼ ਹਨ ਅਤੇ ਉਹ ਇਸ ਸਰਕਾਰ ਦੀਆਂ “ਜੜਾਂ ਪੁੱਟਣ” ਲਈ ਬੇਸਬ...