Sunday, March 23, 2025

*शहीदों के सपने को पूरा करना हर भारतीय का कर्तव्य: डॉ. सुभाष शर्मा***कहा,मोदी सरकार शहीदों की प्रेरणा से कर रही काम**भाजपा ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की*

बंग 23 मार्च (मनजिंदर सिंह) भाजपा के उपाध्यक्ष डॉ. सुभाष शर्मा ने आज शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के शहीदी दिवस पर उन्हें   खटकड़ कलाँ  श्रद्धांजलि   अर्पित की। उन्होंने कहा कि इन वीरों की शहादत को हम सब का नमन है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए।
डॉ. शर्मा ने कहा कि शहीदों का सपना था कि भारत आजाद और खुशहाल बने। उनके इस सपने को पूरा करना हर भारतीय का फर्ज है। उन्होंने कहा कि भाजपा शहीदों का हमेशा सम्मान करती है और उनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रतिबद्ध है।
डॉ. शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार शहीदों की प्रेरणा से गरीबों का कल्याण, किसानों और मजदूरों की भलाई और महिलाओं के उत्थान के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने सभी देशवासियों से अपील की कि वे शहीदों के दिखाए आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं।
उन्होंने कहा कि भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु जैसे वीर शहीदों की गौरवगाथा सदियों तक हर भारतीय के दिल में बसी रहेगी। उनकी कुर्बानी ने अंग्रेजी हुकूमत को हिला दिया और देश को आजादी की राह पर आगे बढ़ाया। डॉ. शर्मा ने कहा कि इन शहीदों का बलिदान हमेशा देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा।

No comments:

Post a Comment

14 ਦਸੰਬਰ ਦੀਆਂ ਚੋਣਾਂ ‘ਚ ਕਾਂਗਰਸ ਭਾਰੀ ਪਵੇਗੀ: ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੀਆਂ ਜੜਾਂ ਪੁੱਟਣ ਲਈ ਲੋਕ ਉਤਾਵਲੇ — ਜਤਿੰਦਰ ਕੌਰ ਮੂੰਗਾ

ਬੰਗਾ 12 ਦਸੰਬਰ (ਮਨਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ) ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਤੋਂ ਲੋਕ ਬੇਹੱਦ ਨਾਰਾਜ਼ ਹਨ ਅਤੇ ਉਹ ਇਸ ਸਰਕਾਰ ਦੀਆਂ “ਜੜਾਂ ਪੁੱਟਣ” ਲਈ ਬੇਸਬ...