Saturday, November 5, 2022

सतगुरू नानक परगटिया मिटी धुंध जग चानन होया जयों कर सूरज निकलिया, तारे छुप अंधेर पलोआ"****डैरिक इंटरनेशनल बंगा में मनाई गई 'गुरु नानक' जयंती :

बंगा 5 नवंबर2022(मनजिंदर सिंह)
गुरु नानक जयंती प्रतिवर्ष कार्तिक मास की पूर्णिमा को मनाई जाती है। डैरिक इंटरनेशन स्कूल बंगा में श्री गुरु नानक जयंती श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर शब्द 'जो मांगे ठाकुर अपने से' का उच्चारण कक्षा (छठी ) मूल मंत्र का उच्चारण अमरीन और रमनदीप कक्षा (आठवीं)  तथा अलीशा और जसनूर कक्षा (सातवीं) ने मूल मंत्र का उच्चारण किया। हरशरण कक्षा (आठवीं) ने कविता रूप में गुरु के भावों का उच्चारण किया। मनप्रीत कक्षा (आठवीं) ने गुरु जी के जीवन को शिक्षाओं के साथ बताया।
इस अवसर पर स्कूल के माननीय प्रधानाचार्या श्रीमती नीना भारद्वाज जी ने गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को याद करते हुए छात्रों को गुरु जी के शब्द से संबोधित किया।" सो क्यों मंदा आखिए, जित जन्मे रजान" भाव स्त्री को संसार में उच्च सम्मान मिलना चाहिए।
" अव्वल अल्लाह नूर उपाय 
कुदरत के सब बंदे
एक नूर ते सब जग उपजा
;कौन भले कौन मंदे"!
सभी इंसान उस ईश्वर के नूर से ही उपजे हैं, इसलिए कोई बड़ा - छोटा नहीं सब बराबर है। अंत में प्रिंसिपल साहिबा ने कहा कि गुरु नानक देव जी की शिक्षा का मूल निचोड़  यही है कि परमात्मा एक अनंत, सर्वशक्तिमान और सत्य है। कीरत करो, नाम जपो, वंड छको उपदेशों को मानते हुए हमें अपने जीवन को सफल बनाना चाहिए।
छात्रों को कक्षाओं में श्री गुरु नानक देव जी के जीवन तथा शिक्षाओं से संबंधित डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई। स्कूल के माननीय प्रिंसिपल जी ने सभी को गुरु पूर्व की शुभकामनाएं दी।

No comments:

Post a Comment

14 ਦਸੰਬਰ ਦੀਆਂ ਚੋਣਾਂ ‘ਚ ਕਾਂਗਰਸ ਭਾਰੀ ਪਵੇਗੀ: ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੀਆਂ ਜੜਾਂ ਪੁੱਟਣ ਲਈ ਲੋਕ ਉਤਾਵਲੇ — ਜਤਿੰਦਰ ਕੌਰ ਮੂੰਗਾ

ਬੰਗਾ 12 ਦਸੰਬਰ (ਮਨਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ) ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਤੋਂ ਲੋਕ ਬੇਹੱਦ ਨਾਰਾਜ਼ ਹਨ ਅਤੇ ਉਹ ਇਸ ਸਰਕਾਰ ਦੀਆਂ “ਜੜਾਂ ਪੁੱਟਣ” ਲਈ ਬੇਸਬ...